फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने बागेश्वर पहुंचकर बढ़ाया पुलिस कर्मियों मनोबल

विज्ञापन
बागेश्वर में पुलिस कर्मियों को बिस्किट और टॉफी बंटवाते डीआईजी जगत राम जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जगत राम जोशी ने बागेश्वर पहुंचकर लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को बिस्कुट और टॉफी बांटी।
विज्ञापन

डीआईजी ने बागेश्वर के साथ ही गरुड़, कौसानी में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। उनके हालचाल जाने और उनकी दिक्कतों को जाना। तत्परता से ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए पुलिस कर्मियों को शाबासी दी। अमर उजाला से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि यह कष्ट का समय है। जल्दी ही निकल जाएगा। सभी को थोड़ा सा धैर्य रखना होगा। उन्होेंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि आगे भी लोग लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करेंगे। डीआईजी ने जिले की सीमाओं में तैनात सभी पुलिस कर्मियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें