फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष और असंतुष्ट सदस्यों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आठ जिला पंचायत सदस्यों ने दूसरे दिन भी जिला पंचायत कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

आंदोलन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार नवाजिश खलीक और नायब तहसीलदार दीपिका आर्या के सामने अनियमितताओं के मामले उठाए। बागेश्वर जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 19 सदस्य है। 19 में से उपाध्यक्ष समेत नौ सदस्य जिपं के कार्यों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
बुधवार को भी जिपं उपाध्यक्ष और जिला पंचायत के कार्यों से असंतुष्ट आठों सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी की। कहा कि 55 प्रतिशत धन विवेकाधीन कोष बताकर रख लिया जा रहा है। नियुक्तियों में गंभीर धांधली हुई है। नियोजन समिति का गठन नियमानुसार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष और सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गाकर विरोध किया। जिपं सदस्यों के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि सत्ता के संरक्षण के कारण जिपं में अंधेरगर्दी हो रही है। गंभीर आरोप लगने के बाद जांच तक नहीं हो रही है।
कहा कि जांच होगी तो जिपं के अधिकारी, कर्मचारियों को नौकरी बचानी मुश्किल हो जाएगी। धरने पर जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, इंदिरा परिहार, पूजा आर्या, रूपा देवी, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, रेखा देवी बैठे। इन लोगों ने 17 जून से जिपं कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें