फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रणजी ट्राफी में धपोला की हैट्रिक, बोरा ने पहले मैच में जमाया रंग

Wed, 24 Jan 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
दीपक धपोला ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड की रणजी टीम में जिले के दो तेज गेंदबाज धमाल मचा रहे हैं। दोनों गेंदबाजों ने पहली बार एक साथ बॉलिंग की शुरूआत करते हुए शानदार गेंदबाजी की। गेंदबाज दीपक धपोला ने हैट्रिक समेत मैच में सात विकेट हासिल किए जबकि पहला मैच खेल रहे देवेंद्र बोरा ने पांच विकेट हासिल कर शानदार आगाज किया।
विज्ञापन


देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में पुडुचेरी के खिलाफ हुए मैच में उत्तराखंड को हार मिली लेकिन जिले के दोनों गेंदबाजों ने शानदार बाॅलिंग से जिले का नाम रोशन किया। धपोला को पहली पारी में एक विकेट मिला था। दूसरी पारी में उन्होंने इसकी भरपाई करते हुए शानदार हैट्रिक लगाई और कुल छह विकेट झटके। धपोला उत्तराखंड की ओर से रणजी ट्राफी में 50 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हुए मैच में नौ विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। वहीं पहला मैच खेल रहे बोरा ने भी पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में दो विकेट लेकर अपनी योग्यता सिद्ध की है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सह सचिव सुरेश सोनियाल ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें