फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बागनाथ में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 30 May 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य अर्जन किया।
विज्ञापन

हर साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु मंदिरों में पूजा करने आते हैं। इस साल ज्येष्ठ में अधिकमास होने से पर्व का महत्व बढ़ गया है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक लोगों ने आकर मंदिर में पूजा पाठ करवाया। पंडित गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अधिकमास में पूजा, अर्चना, स्नान, दान का विशेष महत्व माना गया है। इस महीने लोग भागवत कथा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन भी कराते हैं। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, पूजा और दान करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि नगर और आसपास के लोगों ने मंदिर में आकर भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें