फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवल बिछराल की टीम ने जीता फाइनल

Sat, 06 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 युवक मंगल दल टकनार और मलसूना की ओर से यहां आयोजित श्री श्री 1008 फेणीनाग देवता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल का मैच जय मां भद्रकाली क्लब देवलबिछराल के नाम रहा। मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र खाती और शिक्षक बृजेश उपाध्याय ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी भेंट किए।
विज्ञापन


टकनार गांव के खेल मैदान में ढपटी और देवलबिछराल की टीम के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल का मैच खेला गया। ढपटी ने पहले खेलकर 11वें ओवर में 45 का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवल बिछराल की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

अतिथियों ने मंगल दलों की ओर से विजेता देवलबिछराल की टीम को 8100 रुपये, उप विजेता टीम को 4100 रुपये, आकर्षक ट्रॉफी सौंपी।

बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड देवेंद्र डसीला, बेस्ट बॉलर कमल राठौर, बेस्ट फील्डर राहुल बोरा, बेस्ट विकेट कीपर प्रमोद जोशी, मेन ऑफ द मैच का अवार्ड देवल बिछराल की टीम के कैलाश मलिंगा को भेंट किया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष भरत मेहरा ने सभी के सहयोग का आभार जताया।
विज्ञापन


वहां ग्राम प्रधान विमला देवी, पूर्व प्रधान प्रताप राठौर, लाल सिंह मेहरा, पंकज डसीला, भूपेंद्र राठौर, दीवान मेहरा, नीरज रौतेला, पुष्पेश रावत, गोकुल राठौर, सुंदर महरा, तारा मेहरा, नीरज रौतेला, हीरा मेहरा, पप्पू धामी, महेश भंडारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के पिता के शोक में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें