फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रोक के बावजूद खनन गतिविधि करना पड़ा भारी, खान को किया गया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में रोक के बावजूद खनन गतिविधि करने पर भैरूचौबट्टा की खड़िया खान को सीज कर दिया गया है। एक दिन पहले राजस्व पुलिस ने खान के पट्टाधारक और प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विगत दिनों भैरूचौबट्टा गांव में एक खड़िया खान में खनन गतिविधि संचालित करने का मामला सामने आने पर खान विभाग की टीम मौके पर गई थी। खनन गतिविधियों को बंद कराने के दौरान टीम के विरोध की बात सामने आई थी। मामले में विभाग की शिकायत के बाद खान के पट्टाधारक नवीन कुमार और प्रबंधक वीके सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने बताया कि राजस्व पुलिस से हस्तांतरित होने के बाद रेग्युलर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को खान अधिकारी नाजिया हसन, कोतवाल अनिल उपाध्याय और टीम ने मौके पर जाकर खान को सीज कर दिया है। मामले की विवेचना जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें