बागेश्वर। कपकोट के श्रीराम मंदिर के स्थल विकास का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर में 30 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही मंदिर नए स्वरूप में नजर आएगा।
शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर विकास कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासी मंदिर में विकास कार्य कराने की मांग कर रहे थे। जिला योजना के तहत कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था से मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य कराने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, राजेंद्र राठौर, प्रकाश जोशी, ओम प्रकाश ऐठानी, सुरेश कांडपाल, लोनिवि के ईई अमित पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद