फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद जेसीबी चलने से गणुवा सरमौली के ग्रामीणों में रोष

Tue, 06 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने गणुवा सरमौली में सुरक्षा दीवार बनाए बगैर  खड़िया खनन के लिए जेसीबी नहीं चलाने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों के अनुसार लीज धारकों ने प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करके फिर से  जेसीबी चलानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर जेसीबी से हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन



जग जननी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, मनोज पंत, भुवन पंत, कमलेश पंत  राम दत्त पंत ने बताया कि पिछले दिनों तहसीलदार और खनन विभाग के अधिकारियों ने खदान स्थलों के निरीक्षण में पाया था कि खड़िया खदान से नाप भूमि के रास्ते और पीने के पानी की योजना प्रभावित हुई हैं। तहसीलदार ने खान मालिक को खेतों और रास्तों की सुरक्षा के लिए दीवारबंदी किए बगैर जेसीबी नहीं चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन खान मालिकों ने आदेशों की अनदेखी करके जेसीबी से खनन जारी रखा है। इससे उपजाऊ भूमि और रास्ते को गंभीर खतरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जेसीबी मशीन पर तत्काल  प्रभाव से रोक लगवाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन  शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें