बागेश्वर के जिला सभागार आयोजित बैठक में मौजूद डीएम और अन्य। स्रोत- सूचना विभाग
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित पेंशन और छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के आधार सीडिंग प्रक्रिया की समीक्षा। उन्होंने शिक्षा विभाग की अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। अभियान चलाकर आधार सीडिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम भटगांई ने आधार सीडिंग की प्रक्रिया को जन केंद्रित, सरल और तकनीकी रूप से सहज बनाने को कहा। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावक, शिक्षकों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना की भी समीक्षा की। कहा कि पात्र व्यक्ति आधार सीडिंग के अभाव में योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आधार सहायता काउंटर, जागरूकता अभियान और मोबाइल कैंपों के माध्यम से प्रक्रिया को सहज बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, डीईओ बेसिक विनय कुमार आर्या, बीडीओ आलोक भंडारी, ख्याली राम आर्या, बीईओ गरुड़ कमलेश्वरी मेहता, कपकोट चक्षुपति अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद