फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों पर शीघ्र की जाय अतिथि शिक्षकों की तैनाती

Mon, 03 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने से स्कूलों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हो गए हैं। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर शिक्षकों के पद रिक्त होने से अभिभावक परेशान हैं। पुंगर घाटी संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से रिक्त सभी पदों पर स्थाई शिक्षकों की तैनाती करने या फिर अतिथि शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाकर शीघ्र तैनाती देने की मांग की है।

पुंगर घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा है कि बागेश्वर जनपद के अधिकांश दुर्गम स्कूलों में अतिथि शिक्षक तैनात थे। इससे पठन पाठन सुुचारु रूप से चल रहा था। 31 मार्च को अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने से स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं। हाईस्कूल और इंटर कालेजों के अधिकांश शिक्षक इस समय बोर्ड परीक्षाओं की ड्यूटी में हैं। इन हालातों में स्कूल प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे खोले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि समय पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।  दरपान, इंद्र भाकुनी, शेर राम, कैलाश कोरंगा, नवीन कोरंगा, गिरिजा जोशी, सुंदर रौतेला, योगेश, हरीश आदि ने प्रदेश सरकार से सभी रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें