बागेश्वर में समीक्षा बैठक करतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने शनिवार को विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से चालू वित्त वर्ष की पूरी निधि खर्च करने को कहा।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा। बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले को आवंटित 2486 लक्ष्य के सापेक्ष 1172 गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ योजना का लाभ मिला है। डीएम ने डीएफओ मयंक शेखर झा से वन भूमि हस्तांतरण संबंधी आपत्तियों का निराकरण शीघ्र करने को कहा। सेवायोजन विभाग को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 30 प्रतिशत की प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई।
बैठक में एडीएम राहुल कुमार गोयल, प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, डीआरडीए की निदेशक शिल्पी पंत, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा, ईई लोनिवि उमेश चंद्र पंत, ईई पीएमजीएसवाई राजेंद्र प्रसाद, ईई यूपीसीएल भाष्करानंद पांडे आदि मौजूद थे।