फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ ने रोका प्रधानाध्यापिका का वेतन

Mon, 16 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला (ब्यूरो) बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डीईओ (बेसिक) आकाश सारस्वत ने सोमवार को गरुड़ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समय से स्कूल न आने वाली एक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे सारस्वत राजकीय प्राथमिक जवाहर कन्या विद्यालय, कौसानी  पहुंचे। लेकिन स्कूल में केवल बच्चे मौजूद थे। डीईओ पौने आठ बजे तक स्कूल में मौजूद रहे इसके बाद भी शिक्षिका स्कूल में नहीं पहुंची। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापिका प्रेमा आर्या का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीईओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोड़धार और देवराड़ा का निरीक्षण भी किया। इन दोनों स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। डीईओ ने कहा समय पर विद्यालय नहीं आने और शिक्षण कार्य में लापरवाही करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें