फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ सारस्वत ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 04 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने कपकोट के बड्यूड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां अवकाश लिए बगैर प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका दशहरे से नदारद थीं। बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहद कमजोर था। उन्होंने दोनों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


वड्यूड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचे। वहां माइनिंग कंपनी ओर से रखा गया शिक्षा स्वयंसेवक बच्चों का पढ़ा रहा था। उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि दोनों अध्यापिकाओं ने अनियमित तरीके अवकाश के आवेदन पत्र वहां रखे थे।

 प्रधानाध्यापिका पहले भी दो बार अनुमति लिए बगैर अवकाश पर चा जुकी हैं। यह तीसरा मौका है। अग्रिम आदेश तक प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक अध्यापिका का एक माह का वेतन रोका जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में बच्चों का शैक्षिक स्तर भी काफी कमजोर पाया गया है। विद्यालय के अभिलेख भी अधूरे पाए गए। जो घोर लापरवाही का परिचायक है। इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई अलग से की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बागेश्वर विकास खंड के एक सौ विद्यालयों  में अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा आरंभ होगी। इनमें से 50 विद्यालय कपकोट में और 50 बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र में हैं।

 इन्हें स्थानीय विधायक सुविधाएं प्रदान करेंगे। कपकोट ब्लाक के 216 में से 125 और  गरुड़ के 143 में से 106 विद्यालयों में  पहले से ही अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा चल रही है। शेष विद्यालयों में भी यह सुविधा आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें