बागेश्वर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते केएमवीएन कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वेतन बढ़ोतरी और पदोन्नति की मांग को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। पर्यटक आवास गृह के बाहर एकत्र कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
उनका कहना है कि संविदा कर्मचारियों का लंबे समय से वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। कम वेतन में संविदा कर्मियों के लिए घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में तारा दत्त भट्ट, बसंत तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विमल मेहता, दयाल, राजेंद्र सिंह, रवींद्र, हरीश मेहरा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद