फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड के खिलाफ संघर्ष समिति का धरना जारी

Mon, 22 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में अनशन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट को पीपीपी मोड से  हटाकर बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले  क्रमिक अनशन सोमवार को भी जारी रहा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रखा जाएगा। 
तहसील  परिसर कपकोट में चल रहे क्रमिक अनशन में सोमवार को खड़क राम और त्रिलोक राम बैठे। जबकि अध्यक्ष गिरीश जोशी, नारायण कपकोटी, महिमन कपकोटी, तारा दत्त जोशी, हेम चंद्र जोशी ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल उचित व्यवस्थाओं के अभाव में मजाक बनकर रह गया है। रोगियों को  बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जब तक अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की कार्रवाई शुरू नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें