फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पेंशन पुनरीक्षण की मांग उठाई

Sun, 25 Feb 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागनाथ मंदिर परिसर में बैठक करते सेवानिवृत शिक्षक व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक बागनाथ मंदिर परिसर में हुई। बैठक में सभी राजकीय पेंशनरों का पेंशन पुनरीक्षण की मांग की गई। मांगों को अनसुना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय शासनादेश के अनुरूप पेंशन पुनरीक्षण का शासनादेश जारी किया है। उत्तराखंड सरकार से भी उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर शासनादेश जारी करने की मांग की गई। परिषद के शिक्षकों ने कहा एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों वेतन का निर्धारण सातवें वेतनमान के अनुसार नहीं होने से पेंशन की बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।

इसको देखते हुए सीईओ से ऐसे शिक्षकों का वेतन निर्धारण कर पेंशन में संशोधन करने की मांग की गई। परिषद के सदस्यों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

केशवानंद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंत्री बची सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष बची गिरि गोस्वामी, खीमानंद भट्ट, चंद्र गिरि, विशन सिंह, रूपराम आर्य, मथुरा राम, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, दीवान सिंह, बची गिरि, कुंवर सिंह थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें