बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में परिसर निदेशक को ज्ञापन देते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
बागेश्वर। स्नातकोत्तर के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पाने से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग तेज हो गई है। एनएसयूआई ने निदेशक के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा और समर्थ पोर्टल खुलवाने की मांग की।
परिसर निदेशक डॉ. जीवन सिंह गढि़या के माध्यम से भेजे ज्ञापन में विद्यार्थियों का कहना है कि एमए, एमएससी और एमकॉम में ऑनलाइन प्रवेश के लिए निर्धारित समय कम था। कई विद्यार्थी अब भी प्रवेश पाने की लाइन में है। वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलने पर उनका भविष्य प्रभावित हो जाएगा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने समर्थ पोर्टल खुलवाकर विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, ललित कुमार, पंकज कुमार, राहुल बाराकोटी, प्रियंका लोबियाल, आशा नेगी, लवी पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद