बागेश्वर। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगरपालिका की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। सात दुकानदारों से प्लास्टिक बरामद की गई। इन सभी से टीम ने 3500 रुपया जुर्माना वसूला। पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि नगर में गंदगी करने और थूकने पर भी चार लोगों का चालान किया गया। टीम में कर निरीक्षक रणजीत नेगी, सफाई निरीक्षक रजत कुमार, राजस्व मोहर्रिर नंदन सिंह चिलवाल आदि थे। संवाद