फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: क्रिसमस से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

Thu, 18 Dec 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी में क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। होटलों में 75 प्रतिशत तक कमरे ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। होटल एसोसिएशन ने तहसील प्रशासन से नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होटल एसोसिएशन/व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलवंत बबलू नेगी ने एसडीएम वैभव कांडपाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि नगर की कई सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं। सड़कों के किनारे झाड़ियों का कटान भी नहीं किया गया है। समुचित सफाई की दरकार है। सुबह-शाम अलाव भी नहीं जलाए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द सभी प्रमुख समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका निदान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें