बागेश्वर। पीएम आवास योजना में अनियमितताओं और अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का विवाद कम नहीं हो रहा है। डौला गांव के पूर्व प्रधान ने कपकोट बीडीओ को ज्ञापन देकर इस संबंध में जांच कराने और योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
शुक्रवार को दिए ज्ञापन में प्रधान नैन सिंह दानू ने बताया कि योजना का लाभ देने के लिए भेदभाव किया जा रहा है। पीएम आवास योजना में सर्वे के बाद जिन लोगों के नाम हटाए गए, उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। कई पात्र लोगों को सूची से बाहर रखा गया है और योजना मानकों को पूरा नहीं करने वालों का नाम चयन सूची रखा गया है। आवेदन के लिए भी कम समय दिया गया है। ग्रामीणों ने 2008 से अब तक के इंदिरा आवास योजना के लाभार्थियों के नाम उजागर करने और योजना से लाभांवित अपात्रों की जांच करने की मांग की है। इस मौके पर मादो सिंह, कुंदन सिंह, रघुवर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद