फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज है। प्रशिक्षितों ने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के सदस्यों ने सीईओ को ज्ञापन देकर बताया कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 का कलेंडर जारी हो गया, लेकिन अब तक किसी भी प्रशिक्षित को नियुक्ति नहीं दी गई। कहा कि भर्ती प्रक्रिया कलेंडर के अनुसार संपन्न नहीं होने से प्रशिक्षित बेरोजगारों को आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। प्रशिक्षितों ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर वेबसाइट पर डाटा अपलोड नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। जल्द शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने की मांग की। इस मौके पर शुभम साह, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें