फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से नाराज कांग्रेस सर्मथकों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने अस्पताल में शीघ्र रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में एकजुट कांग्रेसजनों ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की बढ़ती भीड़ देख पुलिस को दखल देना पड़ा। अस्पताल में कुछ देर नारेबाजी के बाद पुलिस के समझाने पर उन्होंने प्रदर्शन रोका। उन्होंने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इसमें कहा गया है कि रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। डॉक्टरों के पद खाली होने से जिले के लोग परेशान हैं। ऐसे में अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ही अल्ट्रासाउंड करने को मजबूर हैं। वह भी सीमित मात्रा में ही अल्ट्रासाउंड कर पा रहे हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट की शीघ्र तैनाती की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान आनंद सिंह परिहार, महेश पंत, दिनेश कुमार, बहादुर सिंह, ईश्वर पांडेय, लक्ष्मी धर्मशक्तु, धीरज कुमार, ललित बिष्ट, दर्शन टम्टा, निशा राजपूत, किशन गिरी, गौरव पाठक, विनोद पाठक, गणेश कुमार, गोकुल परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें