फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने क्वारंटीन सेंटरों के बिलों के भुगतान के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में क्वारंटीन सेंटरों के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। संव? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने होटल और रेस्टोरेंटों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों के बिलों के भुगतान में देेरी पर नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल के सचिव देवेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार पर कोरोना से काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। 22 मार्च से सात जून तक व्यवसाय बंद रहा। आठ जून से व्यवसाय के शुरू होने के बाद भी लोगों में कोरोना का भय होने और बाहरी स्थानों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी के चलते व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। व्यापारिक गतिविधियां कम होने से होटल व्यवसाय सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने से राहत मिली थी लेकिन बिलों के भुगतान में हो रही देरी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्होंने बिलों का भुगतान कर व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रम सिंह दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें