फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज और ग्रामीण उत्पाद विक्रय केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट को समस्याओं से अवगत कराते कपकोट ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट के सामने कपकोट में कोल्ड स्टोरेज, ग्रामीण उत्पाद विक्रय केंद्रों के लिए नए हाट और ग्राहकों के लिए पार्किंग सैट बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख दानू ने बृहस्पतिवार को देहरादून में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बिष्ट से मुलाकात कर कहा कि कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में किसान परंपरागत कृषि, उद्यान, बागवानी और जैविक खेती का उत्पादन करते हैं। क्षेत्र में अनाज, फल, फूल और सब्जी की खेती काफी मात्रा में होने के बाद भी किसानों को उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मानकों के अनुसार कोल्ड स्टोरेज के लिए भूमि सुलभ है। कहा कि किसानों को नुकसान से बचाने के लिए कोल्ड स्टोरेज की स्वीकृति देने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि काश्तकारों और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका मजबूत करने के लिए वर्ष 2012-13 में ग्रामीण उत्पाद विक्रय केंद्र खोले गए थे। वर्तमान में विक्रय केंद्र तमाम जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने जैविक खेती का बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण उत्पाद विक्रय केंद्रों में नए हाट निर्माण और ग्राहकों की पार्किंग सैट निर्माण करने के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें