विकास भवन को जोड़ने वाला मार्ग पिछले दिनों हुई तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था। रास्ते का आज तक पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। इससे राहगीरों और वाहनों के सरयू में गिरने की आशंका बनी हुई है। लोक जन शक्ति पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि रास्ते का पुनर्निर्माण नहीं होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, छोटे-बड़े वाहनों के सरयू में गिरने का खतरा बना है। मार्ग को शीघ्र ठीक करने की अब तक कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने डीएम से मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केएस बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या, सुरेश चंद्र, मुकेश तिवारी, दीपक पालनी आदि थे।