फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन क्षेत्र से मोटर मार्ग बनाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तल्ला मनकोट के ग्रामीणों ने भूस्खलन क्षेत्र से मोटर मार्ग निर्माण पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन देकर भूस्खलन क्षेत्र की भूगर्भीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के तहत कंपास तोक से तल्ला मनकोट तक संपर्क मोटर मार्ग प्रस्तावित है, जबकि यह क्षेत्र भूस्खलन की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि आपत्ति के बाद भी इसमें जॉब पिलर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जो कि औचित्यहीन है।
इस क्षेत्र से मोटर मार्ग का कार्य शुरू होने से भविष्य में आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है। भूस्खलन क्षेत्र होने के कारण कभी भी सड़क धंस सकती है।
विज्ञापन

इसका लोगों का उचित लाभ नहीं मिल पाएगा। बिना जांच कराए संपर्क बनाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और सरकार का पैसा भी बर्बाद होगा।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि कंपास तोक से संपर्क मोटर मार्ग बनाया जाता है, तो भविष्य में आवासीय मकानों के लिए खतरा हो जाएगा। इससे जान-माल का भी खतरा हो सकता है।
उनकी मांग है कि भूगर्भीय, भूजल, भूकंप संबंधी और पर्यावरणीय जांच होने की बाद ही संपर्क मोटर में किसी प्रकार का निर्माण किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में ईश्वरी दत्त चौबे, रमेश चौबे, ललित चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें