फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा  देने की मांग, फिर मुखर हुए लोग 

Thu, 06 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौपते जन प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गरुड़ कस्बें को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग को लेकर लोग फिर  मुखर हो गए है। व्यापार संघ गरुड़ सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से गरुड़ को शीघ्र नगर पंचायत घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


 व्यापार संघ गरुड़ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसडीएम रिंकू बिष्ट से मिला। शिष्टमंडल ने  गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग के संबंध में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।  

ज्ञापन में कहा है कि गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने के संबंध में पूर्व सीएम हरीश रावत और विजय बहुगुणा अपने सीएम कार्यकाल में घोषणा कर चुके हैं। उनकी घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई। नगर पंचायत नहीं बनने से गरुड़ कस्बे में अनियोजित विकास हो रहा है।
विज्ञापन


बाजार सफाई  और पथ प्रकाश व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गयी है।  नगर पंचायत नहीं बनने पर  व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश सनवाल, कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी, एडवोकेट जगदीश आर्या चंदू थायत, भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नवीन खोलिया, हरक सिंह बिष्ट, दीप पांडे आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें