फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग 

Mon, 09 Oct 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में प्राचार्य को ज्ञापन देते अभाविप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एबीवीपी ने बैक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। परिषद के छात्र नेताओं ने कहा है कि यदि परीक्षा की तिथि में परिवर्तन नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर बैक परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग उठाई। छात्र नेताओं ने कहा कि अंक तालिकाओं में तमाम त्रुटियां हैं। इसके कारण कई छात्र-छात्राओं की अंक तालिकाएं अभी तक महाविद्यालय नहीं पहुंच पाई हैं। अंक तालिकाओं के नहीं पहुंचने से छात्र-छात्रा परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रशासन ने परीक्षा की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर घोषित कर दी है। यदि तिथि नहीं बढ़ाई गई तो कई छात्र-छात्रा बैक परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। अभाविप के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया तो परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। नगर मंत्री अंकित ऐठानी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहता, निवर्तमान अध्यक्ष दीपक गस्याल, जिला संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, योगेश जोशी, नीरज परिहार, कालेज मंत्री योगेश परिहार आदि छात्र नेता थे। ब्यूरो 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें