फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने उठाई काफलीगैर में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

विज्ञापन
देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देते विधायक चंदन राम दास। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना महामारी से उबरने के बाद विधायक चंदन राम दास अपने क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने देहरादून में उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से भेंट कर जिले की समस्याएं बताईं। काफलीगैर में डिग्री कॉलेज खोलने और गरुड़ डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए विधायक दास देहरादून चले गए थे। कोरोना से उबरने के बाद वह देहरादून में ही प्रवास पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. रावत से भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं के निदान का ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मंत्री से काफलीगैर, धूराफाट और खरही मंडल की लंबे समय से चली आ रही डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को पूरा करने और गरुड़ के राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाओं के संचालन और भवन बनाने की मांग की।
विज्ञापन

बागेश्वर में स्वीकृत एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसर का शुभारंभ करवाने, जिले में सहकारी बैंक की शाखाओं में बढ़ोतरी कर सहकारी बैंकों के एटीएम खुलवाने की भी मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने जाख के दो और घेटी गांव के एक आपदा प्रभावित के मकान स्वीकृत होने की बात कही। बताया कि जल्द ही इन तीन परिवारों को राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें