फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

Tue, 17 Nov 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को घेरा है। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सरकार से मामले में कथित वीआईपी की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को हरीश ऐठानी ने कहा कि अंकिता भंडारी को केवल श्रद्धांजलि देने से न्याय नहीं मिलेगा, सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने मामले से जुड़े साक्ष्यों, बयानों और जांच प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कथित वीआईपी की पहचान उजागर करने, साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा अंकिता को न्याय मिलने तक उनकी मांग जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें