फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रचार रथ रवाना, स्व-गणना की देगा जानकारी

Tue, 17 Nov 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। डीएम अपूर्वा पांडेय ने कलक्ट्रेट परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया और ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी देगा।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की अपील की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी स्व-गणना करने और अधीनस्थ कर्मचारियों को इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें