फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भू-धंसाव से लगातार दूसरे दिन ठप रही दिल्ली-धरमघर बस सेवा

Thu, 20 Aug 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली-धरमघर बस सेवा इन दिनों खस्ताहाल सड़कों की मार झेल रही है। जिला मुख्यालय से धरमघर के बीच चलने वाली यह बस भू धंसाव के कारण मंगलवार के बाद बुधवार को भी अपने अंतिम पड़ाव धरमघर तक नहीं पहुंच सकी जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्यांकोट के पास सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। सुरक्षा को देखते हुए बस को वहीं रोक दिया गया। इसके बाद बुधवार सुबह बस सेवा का संचालन धरमघर के बजाय स्यांकोट से ही किया गया। धरमघर और आसपास के यात्रियों को बस पकड़ने के लिए वैकल्पिक साधनों से स्यांकोट तक पहुंचना पड़ा। आपदा और बारिश के इस मौसम में सीमांत क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली इस बस सेवा के बाधित होने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा और ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

रोडवेज के स्टेशन प्रभारी ने बताया कि स्यांकोट के पास सड़क क्षतिग्रस्त है जिससे बस लेकर जाना जोखिम भरा है। सड़क की मरम्मत के बाद धरमघर तक बस सेवा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें