फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बंद कलमठ खोलने में बाधक बनीं पेयजल लाइनें

Sun, 22 Jun 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ के टीट बाजार में बंद कलमठ को खोलने का प्रयास करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की मांग के बाद टीट बाजार में लंबे समय से बंद पड़े कलमठ को खोलने के लिए लोनिवि की जेसीबी पहुंची। कलमठ के नीचे पेयजल लाइनें होने से उसे नहीं खोला जा सका।
विज्ञापन

रविवार को बंद कलमठ खोलने के जिए पहुंची लोनिवि की जेसीबी ने खोदाई शुरू की तो इसके नीचे जल संस्थान, जल निगम के पाइप होने से खोलने में दिक्कत आई। दो घंटे की मशक्कत के बाद कलमठ खोलने में सफलता नहीं मिली। कलमठ बंद होने से किसानों को रोपाई के लिए परेशानी हो रही है। कलमठों से पानी की निकासी भी नहीं हो रही है। क्षेत्र के राहुल बिष्ट, हेम वर्मा, सभासद मोनिका वर्मा, भगवत नेगी, प्रेम सिंह नेगी, शिव सिंह ने चेतावनी दी है कि जल्द कलमठ नहीं खोला तो आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें