फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...आखिर खुल ही गए डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना के कारण करीब 11 महीनों तक बंद रहे डिग्री कॉलेज सोमवार से खुल गए। बागेश्वर, कांडा, कपकोट, दुगनाकुरी और गरुड़ डिग्री कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू र्हुइं।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होने से छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। लगभग सभी कक्षाओं में
अध्यापन का कार्य हुआ। कॉलेज में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कॉलेज पहुंचने वाले सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। कक्षा कक्षों में सुरक्षित दूरी का पालन हुआ। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण विद्यार्थी सही से पढ़ नहीं पा रहे थे। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थी खुश हैं। बागेश्वर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें