फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बसों के संचालन में मलबा बना बाधक, तीन बसें लौटीं

Tue, 09 Sep 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर-पिथौरागढ़ एनएच पर कांडा तहसील के पास भूस्खलन से संकरी हुई सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। बागेश्वर-पिथौरागढ़ एनएच पर कांडा तहसील के पास भूस्खलन से सड़क संकरी हो गई है। इसके चलते पिथौरागढ़ जिले के लिए संचालित होने वाली बस सेवाओं का संचालन कांडा तक ही हुआ। यात्रियों को कांडा से आगे का सफर टैक्सी से करना पड़ा। सड़क पर लगातार हो रहे भूस्खलन से टैक्सी वाहनों को भी घंटों का इंतजार करना पड़ा।
बीते दिनों बारिश के चलते कांडा तहसील परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों के निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। इससे तहसील परिसर के पास एनएच पर भूस्खलन होने से 10 मीटर सड़क पर मलबा जमा हो गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से मशीनें और डंपर लगाकर मिट्टी को हटाया जा रहा है लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से मलबा फिर से आ रहा है। इससे वाहनों के फंसने का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को केमू की बनकोट और पांखू जाने वाली बस सेवा जिला मुख्यालय से कांडा तक पहुंची लेकिन बस के निकलने का रास्ता नहीं होने से आगे नहीं बढ़ पाई। यात्रियों को कांडा में उतार कर मुख्यालय को लौट गई। यात्रियों को वहां से आगे जाने के लिए कई टैक्सी बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। रोडवेज की मुनस्यारी और धरमघर सेवा भी सड़क बदहाल होने से आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन


कोट
मलबे अधिक होने से उसे हटाने में समय लग रहा है। बार-बार भूस्खलन होने से सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। ठेकेदार को जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं। जल्द सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। - संजय भारती, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग

फोटो 08 बीजीएस 10 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें