फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर नगर में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के भतरौला (कठायतबाड़ा) में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोग इसे हत्या मान रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भतरौला निवासी हरूली देवी पत्नी आन सिंह रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मृत मिली। महिला मकान में अकेले रहती थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक संगीता और कोतवाल डीआर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के घर पर किराए पर रहने वाला एक नेपाली मजदूर फरार था। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने उक्त नेपाली मजदूर को हिरासत में ले लिया है लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। रात पौने बजे इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक संगीता से बात हुई। उन्होंने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ अभी मौके पर ही हैं। मामले में पूछताछ चल रही है। उन्होंने प्रकरण में किसी को हिरासत में लेने से इंकार किया। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें