कपकोट/बागेश्वर। बुधवार की शाम को शामा क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आशंकित लोग इस मामले को कोरोना से जोड़कर देखने लगे। लोग आशंकित हो उठे। उक्त व्यक्ति 15-20 दिन पहले मुंबई से लौटा था।
सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम मौके पर भिजवाई। डॉक्टरों ने दमे से पीड़ित उक्त व्यक्ति की स्वाभाविक मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद लोगों का संशय दूर हुआ। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल का कहना है कि मृतक दमे का मरीज था, खांसता था। लोगों को लगा कि कहीं खांसी से कोई दिक्कत तो नहीं है और यह सही भी है, कहीं से शंका हो तो उससे दूर रहा जाए। डॉक्टर ने क्लीनचिट दे दी तो सभी ने बॉडी हटाने में मदद भी की। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।