फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के चक्कर में गटका कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरने से चोटिल बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट के ग्राम बैसानी निवासी उम्मेद सिंह (65) पुत्र भगत सिंह की शाम बुधवार को कपकोट बाजार से घर लौटते समय चोटिल हो गए थे। उन्हें बुधवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
दवा समझकर गटका कीटनाशक, मौत
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील के जेठाई निवासी एक व्यक्ति ने दवा के धोखे में घर में रखा कीटनाशक गटक लिया, उसकी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह ग्राम जेठाई निवासी महेश चंद्र चंदोला (38) पुत्र स्व. भवानी दत्त की तबियत खराब हो गई। परिजन उसे कांडा अस्पताल लाए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि महेश मानसिक रूप से कमजोर था। उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने अनुसार उसने दवा के धोखे में घर में रखा कीटनाशक खा लिया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के ठाकुरद्वारा वार्ड निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने घर में ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें