फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाणाथौल को बनाया जाए अलग ब्लॉक

Wed, 23 Sep 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा कमस्यार क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक में केंद्र बिंदु दाणाथौल को अलग ब्लॉक बनाने की मांग की गई। बैठक में चेेतावनी दी गई कि यदि इस मांग की अनदेखी की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। संघर्ष समिति के लिए भगवान सिंह भंडारी अध्यक्ष और सुरेश सिंह रावत सचिव चुने गए।
विज्ञापन


भद्रकाली मंदिर गेट पर कांडा कमस्यार पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांडा कमस्यार के लिए अलग ब्लाक बनाने की मांग काफी पुरानी है।

यहां से बागेेश्वर ब्लॉक की दूरी 20 से 60 किमी है। एक ही काम के लिए इतनी दूर कई कई चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें काफी समय, धन बर्बाद हो रहा है। वक्ताओं ने ब्लॉक की स्थापना शीघ्र न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन


अगली बैठक 27 अक्तूबर को सिमकूना ग्राम पंचायत में तय की गई। समिति के लिए दौलत सिंह बोरा उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह बोरा कोषाध्यक्ष, पंकज सिंह डसीला को मीडिया प्रभारी, अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला, एडवोकेट गोविंद भंडारी और सूबेदार कृपाल सिंह रावत को संरक्षक चुना गया। बैठक का संचालन सोहन सिंह बोरा ने किया।

यहां बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह राठौर, कुंदन बोरा, नीमा राठौर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष सूबेदार बहादुर सिंह डसीला, पूर्व जिला पंयायत सदस्य आनंदी देवी, दया नेगी, डॉ. नंद राम, सुरेश राठौर, नरेंद्र राठौर, बंशीधर पांडे, गणेश रावत, राजन भंडारी, किशोर पांडे, राम लाल दास, नवीन जोशी, शोभा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें