फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में सीएम रावत ने सुनी जनसमस्याएं

Tue, 22 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के प्रांगण में जनता दरबार में कुछ देर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान गरीबी से तंग एक महिला सीएम के सामने फफक-फफक पड़ी।
विज्ञापन


 सीएम ने एसडीएम से उसे पीआरडी में लगवाने और अन्य अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहने को कहा।

सीएम रावत ने आधा घंटे तक पर्यटक आवास गृह के प्रांगण में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।

गढ़सेर गांव की एक महिला ने सीएम के सामने रोते हुए अपनी गरीबी से उबरने के लिए सरकारी नौकरी की मांग की। सीएम ने एसडीएम गरुड़ से महिला को योग्यता के तहत तत्काल पीआरडी में नौकरी दिलाने को कहा।

व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान नवीन ममगई ने सीएम से 14वें वित्त की अवमुक्त धन ग्राम पंचायतों को व्यय करने का अधिकार देने का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य नैकाना खुमटिया आनंद परिहार ने नैकाना दाड़िमखेत, डेरा खता गढ़खेत मोटर मार्ग के निर्माण, जखेड़ा को पृथक न्याय पंचायत का दर्जा देने, डनेरा बैगांव नई बस्ती में पेयजल योजना का निर्माण करने का ज्ञापन सौंपा।

 सीएम ने परिहार की सभी योजनाओं को स्वीकृति दी। लखनी के पूर्व प्रधान टीका राम ने ग्रामीणों को शिखरकोट के जंगल में हक-हकूक का कोटा दिलाने, जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने, गरीब किसानों के लोन माफ करने, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेश बोरा ने यूनियन की समस्याओं का निराकरण करने का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 पूर्व समन्वयकों, चाय बागान श्रमिक संगठन के दिनेश लोहनी, मनाखेत के पूर्व प्रधान नंदन सिंह बोरा ने सीएम के सामने समस्याएं रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें