फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका लोहरचौरा में दस साल से नहीं है प्रधानाचार्य

Fri, 15 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
जर्जर स्कूल भवन, खतरे में बच्चों की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सुदूरवर्ती राजकीय इंटर कालेज लोहराचौरा में प्रधानाचार्य का पद दस साल से रिक्त है। वर्तमान में कॉलेज दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। अभिभावकों ने कहा है शिक्षकों की तैनाती शीघ्र नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज लोहारचौरा में शिक्षा विभाग ने आज तक प्रधानाचार्य की नियुक्ति नहीं की है। एलटी संवर्ग के अध्यापक गणेश धस्माना को विभाग ने प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक के लिए हो गया है।

कालेज के पीटीए अध्यक्ष धनराज दानू ने बताया कि कालेज में वर्तमान में तीन सहायक अध्यापक है। जिसमें से एक मेडिकल पर चल रहा है। जबकि कालेज में 240 छात्र हैं। पीटीए ने शिक्षकों की तैनाती के संबंध में एसडीएम गरुड़ को शुक्रवार को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में दीपा, गीता, मुदली, बचे सिंह, पूरन सिंह, खड़क सिंह सहित दर्जनों अभिभावकों के हस्ताक्षर है। डीईओ (माध्यमिक)आरसी आर्या ने बताया कि राइंका लोहारचौरा में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। शिक्षकों की नियुक्ति होने पर कालेज को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें