सानीउडियार के भेटा गांव में मृतक दलित युवक के परिजनों को धमकाने के आरोपी गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि पांच अक्तूबर को भेटा गांव में गेेहूं पिसाने गए सोहन राम पुत्र फकीर राम की गांव के ही शिक्षक ललित कर्नाटक ने हत्या कर दी थी।
सीओ रायमन सिंह ने बताया कि बुधवार को धमकाने वाले दोनों आरोपियों घनश्याम कर्नाटक और आनंद कर्नाटक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। इधर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी शिक्षक आनंद कर्नाटक के निलंबन की कार्रवाई चल रही है।