फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर और भराड़ी में हुआ रावण वध

Wed, 12 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
रावण्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 श्री रामलीला कमेटी बागेश्वर और भराड़ी में चल रही रामलीला में मंगलवार की रात मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण वध का खूबसूरत मंचन किया गया। नगर में देर रात रावण के पुतले का दहन किया गया।  
नुमाईशखेत स्थित रामलीला भवन और भराड़ी की रामलीला में मंगलवार की रात मेघनाद, कुंभकर्ण, रावण वध और सीता की अग्नि परीक्षा के दृश्य का मंचन किया गया। बागेश्वर में हनुमान की भूमिका रमेश तिवारी, रावण मनोज कांडपाल जबकि विभीषण की भूमिका भानु तिवारी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बाराही देवी रामलीला कमेटी भराड़ी की ओर से आयोजित रामलीला में  राम की भूमिका भास्कर जोशी, लक्ष्मण विवेक ऐठानी, सीता आयुष, रावण दीवान ऐठानी ने निभाई। हास्य कलाकार लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने अपनी कलाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। संचालन गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया। वहां कमेटी के अध्यक्ष दयाल ऐठानी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, दीपूू ऐठानी, हुकुम सिंह ऐठानी, राजू कुंवर आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें