भारतीय विमान प्राधिकरण की साइकिल सवार जूनियर हाइस्कूल पिंगलों के बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते
- फोटो : amar ujala
भारतीय विमान पतन प्राधिकरण के साइकिल सवारों ने जूनियर हाइस्कूल पिंगलों के बच्चों से सीधे संवाद के साथ ही सफाई भी की। उन्होंने बच्चों के साथ राजस्थानी, भोजपुरी और असमी लोकगीत भी गाए। स्वच्छता का संदेश लेकर पहुंचे भारतीय विमान पतन प्राधिकरण के विभिन्न प्रांतों के बारह साइकिल सवार बृहस्पतिवार को पर्यटक आवास गृह बैजनाथ से ग्वालदम की ओर निकले।
जूनियर हाइस्कूल पिंगलों के बच्चों ने कंधार पहुंचकर साइकिल सवारों का भव्य स्वागत किया। यात्रा संयोजक पूूरन ब़ृजवाल और सचिव स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड नॉर्थ रीजन के एसके तोमर ने बच्चों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
साइकिल सवारों और बच्चों ने कंधार ग्वालदम मोटर मार्ग में गिरे पिरुल की सफाई की। मौके पर स्कूल की सहायक अध्यापिका उषा पाठक दीप पांडे, मंजू गोस्वामी आदि मौजूद थे।