फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से सौ फिट नीचे गिरी साइकिल, एक छात्र की मौत, एक गंभीर 

Sun, 19 Aug 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट में ललित की मौत पर बिखलती बड़ी बहिन को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीराबगड़-अग्रणी-पोथिंग मोटर मार्ग पर साइकिल सवार दो छात्र सड़क से 100 फिट नीचे जा गिरे। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक हालत में घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


तोली गांव के ललित (17) पुत्र गोपाल गढ़िया और पुड़कुनी निवासी मनोज (10) पुत्र तारा सिंह रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पर साइकिल चलाना सीख रहे थे। तभी चीराबगड़-अग्रणी-पोथिंग मोटर मार्ग पर बेलंग-पुल बाजार पुल के मोड़ पर साइकिल का नियंत्रण बिगड़ा और दोनों 100 मीटर नीचे कपकोट-कर्मी सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में ललित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मरने वाला और घायल रिश्तेदार थे। मृतक छात्र मामा और घायल भांजा था।

मृतक ललित अपने घर का इकलौता चिरागा था। सात बहिनों के बाद उसका जन्म हुआ था। वह कपकोट जीआई में 11वीं में अपनी दीदी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घायल मनोज मॉडल स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की मां सदमे की हालत में है जबकि पिता बदहवास हो गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर घायल छात्र के परिजन उसे लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए हैं। दुर्घटना पर जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, भराड़ी व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, कपकोट के तारा सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, पीटीए अध्यक्ष महिमन कपकोटी ने शोक जताया है। 

पांच दिन के भीतर जीआईसी के दो छात्रों की मौत 
कपकोट। 15 अगस्त को घर से स्कूल जा रहा छात्र मनीष रास्ते में गिरी बिजली लाइनों की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौके हो गई। अब साइकिल समेत सड़क से 100 मीटर नीचे गिरने पर इसी विद्यालय के दूसरे छात्र ललित की मौत हो गई। इस तरह पांच दिनों के भीतर जीआईसी कपकोट के दो छात्रों को जान गंवानी पड़ी है। इस घटना से विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें