फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर हैकर ने खाते से 25 हजार उड़ाए

Mon, 01 Oct 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा से साइबर क्राइम की एक और घटना प्रकाश में आई है। हैकर ने खाते की गड़बड़ी का झांसा देकर जगरिये के खाते से 25 हजार उड़ा लिए। भुक्तभोगी ने हैकर के खिलाफ मामला दर्ज करने और नकदी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


रविवार शाम कांडा तहसील के गांव महखड़ी निवासी बिशन दत्त के मोबाइल पर कॉल आई। दूसरी ओर से बैंक प्रबंधक बताकर खाता में गड़बड़ी की जानकारी दी गई। इसके बाद एटीएम का 16 अंकों का नंबर और फिर ओटीपी मांगा। झांसे में आए बिशन ने एटीएम नंबर और ओटीपी बता दिया। इसके कुछ ही देर बार उनके मोबाइल पर चार किस्तों में 25 हजार की निकासी का एसएमएस आया। खाते से नकदी निकलने के बाद धोखाधड़ी का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद कमेड़ीदेवी पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामला जांच के लिए साइबर सेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें