फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुर्गा पूजा के लिए सजाए पंडाल

Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पूजा पंडाल सज चुके हैं। वहां मूर्तियों को स्थापित किया जा चुका है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। इस साल महोत्सव 40वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष राजू कर्म्याल ने बताया कि महोत्सव के दौरान 18 अक्तूबर को आध्यात्मिक एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 20 अक्तूबर को माता पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता, 22 अक्तूबर को सरयू आरती, 23 अक्तूबर को भंडारा कराया जाएगा।
नुमाइशखेत मैदान के आशीर्वाद भवन में वर्ष 2001 से देवी पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। इस साल यह महोत्सव 23वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। नगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा ने बताया कि 15 अक्तूबर को कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान बाल विज्ञान प्रतियोगिता, डांडिया नृत्य, महाअष्टमी भंडारा, छोलिया नृत्य भी होगा। दोनों पूजा पंडालों में रोजाना सुबह, शाम आरती होगी। शाम से रात तक भजन संध्या भी होगी। नगर में 24 अक्तूबर को डोला भ्रमण के बाद सरयू में मूर्तियों के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।





जोशीगांव में 2010 से हुई महोत्सव की शुरुआत
बागेश्वर। खरही क्षेत्र के जोशीगांव में भी रविवार से दुर्गा पूजा होगी। वहां वर्ष 2010 से दुर्गा महोत्सव में भजन संध्या समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सरयू नदी बागेश्वर में 24 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें