फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठूं में नंदामय हो गई देवनाई घाटी 

Tue, 30 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ में सांस्कृतिक आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। समूची देवनाई घाटी आठूं की रंग में नंदामय हो गई है। पंचमी के दिन देव डांगरों ने बाजे गाजो और ध्वजाओं के साथ गरुड़ गंगा पहुंचे। वहां गंगा स्नान किया। देवी की चौपाल में पहुंचने के बाद पूरब क देश ढूंढों राजा न मिलो, पश्चिम का देश ढूंढों फिर ल नी मिलो राजा ननौल का गायान में देवी अवतरित हुई। 
विज्ञापन


आठूं की पंचमी के दिन देवी की चौपाल में हजारों नंदा भक्त पहुंचे। नंदा के भक्तों ने देवी आराधना कर मन्नत मांगी। उसके बाद देव डांगर बाजे गाजों और ध्वजाओं के साथ नंदा के जयकारों के साथ गंगा स्नान करने गरुड़ गंगा पहुंचे। छेव डांगरों ने गंगा स्नान किया। वहां से पुन: देवी की चौपाल पहुंचे।

कार्यक्रम का नेतृत्व डांगर केदार सिंह बोरा, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने किया। चौपाल में पहुंचने के बाद देवी अवतरित हुई देवी के दर्शन करने हजारों लोग पहुुंचे। वहां अमर सिंह बोरा, किशन बोरा, राजू बोरा, ग्राम प्रधान शोभा बोरा, मंगल राणा, चंदन सिंह बोरा और मां भगवती संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें