फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तेंदुए का शावक देखने को उमड़ी भीड़ वह निकला जंगली बिल्ली का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के भिटालगांव में घायल अवस्था में मिला बिल्ली का बच्चा लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गया। लोग उसे तेंदुए का शावक समझकर देखने उमड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसके जंगली बिल्ली का बच्चा होने की पुष्टि की। फिलहाल टीम ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भिटालगांव की रजनी बिष्ट को जंगली बिल्ली का बच्चा घायल अवस्था में मिला। वह उसे उठाकर अपने साथ घर लाई और वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस दौरान उन्होंने घायल बच्चे को दूध भी पिलाया। तेंदुए का शावक मिलने की सूचना के बाद उनके घर पर आसपास के लोग आने लगे। लोगों ने बताया कि वह दिखने में बिल्ली से काफी बड़ा था।
सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर गए। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि महिला को तेंदुए का शावक नहीं जंगली बिल्ली का बच्चा मिला था। वह पहाड़ी से सड़क पर गिरकर घायल हुआ है। विभाग की टीम उसे लेकर आई। उसे इलाज के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें