फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए श्रीनौला धारे पर उमड़ रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
बागेश्वर क् शिरीनौला धररे से पानी भरते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बागेश्वर में पेयजल किल्लत गहराने लगी है। लोग जलधारों, हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जल संकट और गहराने के आसार हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर को तमाम योजनाओं से जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। लगभग 50 हजार आबादी वाले नगर को रोज साढ़े सात एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन साढ़े एमएलडी ही पानी मिल पा रहा है। तहसील रोड समेत तमाम इलाके पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। तहसील रोड में तो एक दिन छोड़कर रात के 11 बजे पानी दिया जाता है।
लोग तमाम जलधारों, हैंडपंपों से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
जिला अस्पताल के पास श्रीनौला क्षेत्र में पानी का धारा लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से धारे के पास पानी भरने और प्यास बुझाने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। लोग सुबह से देर शाम तक पानी भरने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

धारे से अस्पताल पहुंचने वाले मरीज, तीमारदार और आम लोग पानी की प्यास बुझा रहे हैं। धारे का पानी ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। धारे से मंडलसेरा क्षेत्र से लेकर बाजार क्षेत्र में रहने वाले पानी घरों के लिए पानी ढोते हैं। कई लोग यहां कपड़े धोने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें